Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भारत की जीत के बाद कन्कशन सब को लेकर बटलर ने उठाए सवाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा

01 Feb 2025

भारत की जीत के बाद कन्कशन सब को लेकर बटलर ने उठाए सवाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा के मैदान में उतरने पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने नाराजगी जताई है। बटलर का कहना है कि यह "लाइक-फॉर-लाइक" रिप्लेसमेंट नहीं था और उन्हें इस फैसले से ऐतराज है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 15 रनों से जीत दर्ज कर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। दुबे ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। हालांकि, इससे एक गेंद पहले उनके हेलमेट पर बॉल लगी थी, जिसके चलते वह इंग्लैंड की पारी के दौरान फील्डिंग के लिए नहीं उतरे।

उनकी जगह भारत ने हर्षित राणा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा, जिन्होंने तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। बटलर ने जताई आपत्ति मैच के बाद जोस बटलर ने कहा, "या तो शिवम दुबे ने 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है या हर्षित ने अपनी बल्लेबाजी में जबरदस्त सुधार कर लिया है। यह हमें 'लाइक-फॉर-लाइक' प्रतिस्थापन नहीं लगता और हम इससे सहमत नहीं हैं।"

बटलर ने आगे कहा कि उन्हें इस फैसले से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। "हमसे कोई परामर्श नहीं हुआ। जब मैं बल्लेबाजी करने आया, तो मैंने पूछा कि हर्षित किसके लिए खेल रहे हैं, तब मुझे बताया गया कि वह कन्कशन रिप्लेसमेंट हैं। यह स्पष्ट रूप से एक जैसा प्रतिस्थापन नहीं था। अंपायरों ने कहा कि यह निर्णय मैच रेफरी ने लिया है, इसलिए हमें इसमें कोई राय देने का मौका नहीं मिला।" क्या कहता है नियम? आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कन्कशन सब्स्टीट्यूट को मैच रेफरी की मंजूरी जरूरी होती है और आमतौर पर यह समान कौशल वाला खिलाड़ी होना चाहिए, जिससे टीम को कोई अतिरिक्त लाभ न मिले। हालांकि, अंतिम निर्णय मैच रेफरी का ही होता है।

शिवम दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि हर्षित राणा दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी की बात करें तो दोनों दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। लेकिन इंग्लैंड की टीम को लगता है कि हर्षित राणा की मौजूदगी से भारत को अतिरिक्त फायदा हुआ। बटलर ने कहा, "हमें इस मामले पर स्पष्टता चाहिए। यह पूरी तरह से मैच हारने की वजह नहीं है, लेकिन हम इस पर जवाब मांगेंगे।" अब दोनों टीमें रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले मेंआमने-सामने होंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत की जीत के बाद कन्कशन सब को लेकर बटलर ने उठाए सवाल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News